ब्रेकिंग
देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारदेशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर?पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार

नालंदा: नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से करोड़ों की ठगी, फर्जी IPS गिरफ्तार

NALANDA: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी IPS को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फर्जी आईपीएस के पास से नकली वर्दी, नकली पिस्तौल, फर्जी नियुक्ति पत्र समेत कई

नालंदा: नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से करोड़ों की ठगी, फर्जी IPS गिरफ्तार
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी IPS को नालंदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फर्जी आईपीएस के पास से नकली वर्दी, नकली पिस्तौल, फर्जी नियुक्ति पत्र समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार शख्स पर आरोप है कि उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई युवाओं से करोड़ों की ठगी की है। 


सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि इस बात की शिकायत के बाद पुलिस ने दीपनगर थाना क्षेत्र के कोरई गांव निवासी राजकुमार चौधरी के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया। कागजी मोहल्ला स्थित किराये के कमरे से रुपये लेते रंगेहाथों उसे पकड़ा गया। वह युवाओं को नौकरी लगाने का झांसा दिया करता था बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर वह गायब हो जाता था। उसके पकड़े जाने के बाद एक दर्जन युवक-युवतियां उसकी शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ठग को गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार फर्जी आईपीएस सुजीत युवाओं को रेलवे, सचिवालय समेत अन्य विभागों में नौकरी का झांसा दिया करता था। वह युवाओं से 3 से 7 लाख रुपये लेता था। बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र देकर अपना ठिकाना बदल लेता था। पीड़िता ने ठगी के मामले की शिकायत बिहार थाना में की थी। उसके बाद जाल बिछाकर उसे दबोचा गया।


सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि खुद को IPS बताने के लिए उसने पूरा मायाजाल फैला रखा था। सोशल मीडिया पर बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ फोटोशॉप की गयी तस्वीरें डालता था। एक दफ्तर की भी तस्वीर सामने आयी है जिसमें उसके आईपीएस होने का बोर्ड लगा था। सोशल मीडिया की प्रोफाइल में वर्दी में खिंचायी गयी तस्वीर लगा रखी थी। जब कोई युवा झांसे में आ जाता तो उसे लग्जरी कार या पुलिस अधिकारियों के साथ ली गयी सेल्फी सोशल मीडिया पर डालकर प्रभावित कर लेता था। 



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें