ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास एक युवती की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में स्थित सब्जी मंडी में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना हनुमान मंदिर के पास हुई, जहां एक बाइक सवार बदमाश ने युवती के सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गया।


गोली चलने की आवाज सुनते ही सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में पूजा कर रहे लोग भी डर के कारण इधर-उधर भागने लगे। मृतक युवती की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो साहेबगंज क्षेत्र की रहने वाली थी और फिलहाल भगवानपुर बीबीगंज इलाके में किराए के मकान में रह रही थी।


घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें एक मोबाइल टूटी हुई अवस्था में मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती मंदिर के पास स्थित चापाकल पर गई थी, तभी एक युवक वहां पहुंचा और सीधे उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि युवती की हत्या गोली मारकर की गई है और प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें