ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा

मधुबनी के बासोपट्टी क्षेत्र में SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 13 लाख नेपाली करेंसी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बिना कागजात के चल रहे अवैध करेंसी एक्सचेंज नेटवर्क की जांच तेज।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MADHUBANI: मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत जानकीनगर गांव में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को अवैध नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर भारतीय नागरिक हैं और इनके पास से 13 लाख 4 हजार रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की गई है।


पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के सोठ गांव निवासी सितेश पांडे और मोहनपुर गांव निवासी मनीष कुमार यादव उर्फ राकेश कुमार के रूप में हुई है। SSB की 48वीं बटालियन के जवानों ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिलर संख्या 277/01 के पास संदेह के आधार पर दोनों को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नेपाली करेंसी बरामद हुई, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर जयनगर कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया।


बताया जाता है कि मधुबनी जिले में जयनगर, लौकही, खुटौना, लदनियां, हरलाखी और बासोपट्टी सहित करीब 140 किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल खुली सीमा है, जहां वर्षों से दोनों देशों के लोगों के बीच सामाजिक और व्यापारिक संबंध बने हुए हैं। इसी का फायदा उठाकर तस्कर अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं।


सीमा क्षेत्र में नेपाली और भारतीय करेंसी के अवैध एक्सचेंज का कारोबार भी लंबे समय से जारी है। छोटे-छोटे कारोबारियों के माध्यम से यह धंधा संचालित होता है, जिससे सरकार को टैक्स का नुकसान होता है। कई बार इस अवैध कारोबार को लेकर लूट और गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।


सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार में कुछ बैंक कर्मियों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जाती है, जो छोटे नोटों की आपूर्ति में मदद करते हैं। जयनगर रेलवे स्टेशन और बाजारों में खुलेआम करेंसी एक्सचेंज का यह अवैध कारोबार देखा जा सकता है। प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद सीमा पर तस्करी और अवैध करेंसी कारोबार पूरी तरह थम नहीं पाया है। वहीं पुलिस और SSB की सक्रियता से समय-समय पर ऐसे तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें