ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

सौतेली मां करना चाहती थी बेटे की हत्या, मंशा पर पुलिस ने फेरा पानी, दो युवक गिरफ्तार

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के गाजी कमतौल में एक सौतेली मां ने अपने बेटे को मारने की साजिश रची। इसके लिए वैशाली से तीन अपराधियों को बुला

सौतेली मां करना चाहती थी बेटे की हत्या, मंशा पर पुलिस ने फेरा पानी, दो युवक गिरफ्तार
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर की है, जहां जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के गाजी कमतौल में एक सौतेली मां ने अपने बेटे को मारने की साजिश रची। इसके लिए वैशाली से तीन अपराधियों को बुलाया। गरिमात यह रही कि शहबाज बाल-बाल बच गया। अपराधियों ने उसपर एक राउंड फायरिंग भी किया। लेकिन, गोली उसे नहीं लगी। जिसके बाद शहबाज दोनों अपराधियों से भिड़ गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वह जुट गए। लोगो को आता देख एक अपराधी वह मौके से फरार हो गया है। जबकि स्थानीय लोगो ने दो बदमाशों को कट्टा के साथ पकड़ लिया और जामकर पिटाई कर दी। 


वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने कुढ़नी पुलिस को इसकी सुचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान वैशाली लालगंज के मो.सेराज और मो. कयामुद्दीन के रूप में की गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। 


संपत्ति से बेदखल करना चाहती थी 

शहबाज ने बताया कि उसके पिता नूर आलम हैं। उसकी मां की मौत बचपन मे हो गयी थी, जिसके बाद पिता ने दूसरी शादी रुकसाना खातून से की। शुरुआती दौर में सब कुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन, जब शहबाज की शादी हुई तो उसकी सौतेली मां का उसके प्रति व्यवहार में बदलाव आ गया। शादी के बाद उसकी पत्नी से सौतेली मां का अक्सर झगड़ा होता रहता है। उसकी सौतेली मां ने संपत्ति से बेदखल करने के लिए उसकी हत्या करवाना चाहती थी। इसलिए उसने अपने मायके से तीन अपराधियों को बुलवाया था। उसके मंसूबें धरे के धरे रह गए।  


फरार अपराधी की पहचान हो गई 

थानेदार अरविंद पासवान ने बताया कि फरार अपराधी की भी पहचान कर ली गई है। वह रिश्ते में शहबाज की सौतेली मां का दामाद लगता है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लालगंज में पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्त में आए दोनों अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें