ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

मुजफ्फरपुर में ढाबा पर तांडव: बदमाशों ने लूटपाट के बाद मचाया उत्पात, कई लोग घायल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का तांडव रविवार की देर रात देखने को मिला। मुजफ्फरपुर छपरा मुख्य मार्ग के करजा थाना क्षेत्र में स्थित यूपी ढाबा पर जमकर तोड़फोड़ लूटपाट और

मुजफ्फरपुर में ढाबा पर तांडव: बदमाशों ने लूटपाट के बाद मचाया उत्पात, कई लोग घायल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का तांडव रविवार की देर रात देखने को मिला। मुजफ्फरपुर छपरा मुख्य मार्ग के करजा थाना क्षेत्र में स्थित यूपी ढाबा पर जमकर तोड़फोड़ लूटपाट और फायरिंग की गई। इस घटना में ढाबा के करीब दर्जनभर कर्मचारी चोटिल हुए हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रव कर रहे अपराधियों को खदेड़ा।



इस दौरान पुलिस ने चार युवकों को धर दबोचा और एक बाइक को बरामद किया है। वहीं, पुलिस की जांच पड़ताल के क्रम में दो खोखा भी बरामद हुआ है। ढाबा संचालक सुजीत कुमार ने बताया कि दिन में दो लड़के आए थे और कुर्सी टेबल को तोड़ दिया था। जब उन्हें मना किया गया तो देर रात अपने दर्जनों साथियों के साथ हथियार और पिस्टल लेकर आ धमके और ढाबा में कर्मचारियों से मारपीट और जमकर तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान कैश काउंटर से करीब ₹75000 लूट लिया और कई राउंड हवाई फायरिंग की। 



मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 युवकों को गिरफ्तार किया और एक बाइक भी जप्त की है। हमलावर अपराधियों का मुख्य सरगना अंकित कुमार नाम का युवक है जो पोखरैरा का रहने वाला है। वहीं, अपने दर्जनों साथियों के साथ हमला बोलकर लूटपाट और मारपीट की है और गोलीबारी भी की है सीसीटीवी से साफ देखा जा सकता है कि रण क्षेत्र में थोड़ी देर के लिए तब्दील हो गया था और पुलिस पहुंचते ही किस कदर दौरा कर 4 अपराधियों को पकड़ी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें