ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

लखीसराय में बैंककर्मी को गोलियों से भूना, पहली पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

LAKHISARAI : बिहार में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. उन्हें न तो प्रशासन का डर है और न ही कानून का खौफ. वो पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए हत्या, लूट जैसी वारदात को

लखीसराय में बैंककर्मी को गोलियों से भूना, पहली पत्नी के साथ चल रहा था विवाद
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LAKHISARAI : बिहार में अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. उन्हें न तो प्रशासन का डर है और न ही कानून का खौफ. वो पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए हत्या, लूट जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. 

ताजा मामला लखीसराय के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के नंदपुर ढाला के समीप मुंगेर-सूर्यगढ़ा एनएच-80 की है, जहां अपराधियों ने बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब बैंककर्मी को अपने घर जा रहे थे. मृतक श्रृषिदेव कुमार लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के पद पर पोस्टेड थे.

श्रृषिदेव हर दिन की तरह बुधवार को भी बैंक से ड्यूटी करके अपना घर भिड़हा लौट रहे थे. तभी नंदपुर ढाला के समीप अपराधियों ने गोली मार दी. जब श्रृषिदेव देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजन खोजने लगे. इसके बाद किसी ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि श्रृषिदेव मुंगेर-सूर्यगढ़ा एनएच-80 किनारे गिरे पड़े हैं. तभी परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे उस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के भाई चंदन ने बताया कि श्रृषिदेव की दो शादी थी. पहली पत्नी से उसका विवाद चल रहा था. परिजन पहली पत्नी पर ही हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया . पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें