ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Police Encounter: एनकाउंटर में मारा गया JJMP चीफ पप्पू लोहरा, सरकार ने घोषित कर रखा था 15 लाख का इनाम

Police Encounter: बड़ी खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है, जहां पुलिस ने 15 लाख के इनामी जेजेएमपी चीफ पप्पू लोहरा को मार गिराया है. इस दौरान पुलिस ने एक और नक्सली को भी ढेर कर दिया है.

Police Encounter
एनकाउंटर में पप्पू लोहरा ढेर
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Police Encounter: झारखंड के लातेहार में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार सुबह इचाबार सलैया के जंगलों में पुलिस और उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस ने दो उग्रवादियों को मार गिराया, जिनमें झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का सुप्रीमो पप्पू लोहरा भी शामिल था।


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पप्पू लोहरा अपने साथियों के साथ इचाबार सलैया जंगल में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस और लोहरा गिरोह के बीच भारी गोलीबारी हुई, जो काफी देर तक चली। मुठभेड़ के बाद जब शवों की पहचान की गई, तो पता चला कि मारे गए उग्रवादियों में से एक पप्पू लोहरा है।


पप्पू लोहरा पूर्व में नक्सली था, लेकिन बीते वर्षों में बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र से नक्सलियों के खात्मे के बाद उसने जेजेएमपी नाम से अपना अलग संगठन बना लिया था। संगठन बनाने के बाद वह अवैध वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो गया था। 


पुलिस के अनुसार, लोहरा का गिरोह लंबे समय से इलाके में लूटपाट और हिंसा फैलाने में सक्रिय था। पप्पू लोहरा पर सरकार ने कुल 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके मारे जाने के बाद पुलिस जवानों में हर्ष देखा गया और इसे उग्रवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें