ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Jharkhand Crime News: पेट्रोल पंप कारोबारी की हत्या से हड़कंप, बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम बरसाईं गोलियां

SAHIBGANJ: बड़ी खबर झारखंड के सासिबगंज से आ रही है, जहां राज्य में नई सरकार के गठन के बाद एक बार फिर से अपराधी तांडव मचाने लगे हैं। सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने सरेआम एक पेट्र

Jharkhand Crime News: पेट्रोल पंप कारोबारी की हत्या से हड़कंप, बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम बरसाईं गोलियां
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHIBGANJ: बड़ी खबर झारखंड के सासिबगंज से आ रही है, जहां राज्य में नई सरकार के गठन के बाद एक बार फिर से अपराधी तांडव मचाने लगे हैं। सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने सरेआम एक पेट्रोल पंप कारोबारी को गोलियों से भून डाला।


दरअसल, घटना राजमहल के तीन पहाड़ के पास की है। मृतक कारोबारी की पहचान शालीग्राम मंडल के रूप में हुई है, जो बस के कारोबार से भी जुड़े थे और उन्हें शहर का बड़ा कारोबारी माना जाता है। सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने घर से थोड़ी दूर ही शालीग्राम मंडल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।


फायरिंग की इस वारदात में गोली लगने के बाद घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


सुबह-सुबह हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस अगर सजग होती तो अपराधियों के हौसले इतने बुलंद नहीं हुए होते। उधर, इस वारदात के बाद कारोबारी के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणो का पता नहीं चल सका है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें