ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Crime News : ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर व्यक्ति को बिजली पोल से बांधा, पुलिस ने बचाया

Crime News: बच्चा चोरी की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को बिजली के खंभे से बांध दिया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें.

 बच्चा चोरी, अफवाह, ग्रामीण इलाका, पुलिस कार्रवाई, बिजली खंभा, संदिग्ध व्यक्ति, रानीश्वर थाना, दुमका, अफवाह की सच्चाई, ग्रामीण जागरूकता, कानून व्यवस्था, बच्चा चोर की सच्चाई, ग्रामीणों की प्रतिक्रिया,
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Crime News : रानीश्वर थाना क्षेत्र के चापुड़िया पहाड़िया टोला में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को रस्सी से बिजली के खंभे से बांध दिया। घटना की सूचना मिलने पर रानीश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर परिजनों के हवाले कर दिया।


  हाल ही में काठीकुंड के बाद रानीश्वर क्षेत्र में भी बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फैल रही है। इस अफवाह के कारण ग्रामीणों में डर और गुस्सा बढ़ गया, जिसके चलते उन्होंने एक अनजान व्यक्ति को पकड़कर खंभे से बांध दिया। रानीश्वर थाना प्रभारी वीरबल राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को सुरक्षित मुक्त कराया और उसके परिजनों को सौंप दिया। जांच में पता चला कि वह व्यक्ति पाटजोड़ पंचायत का निवासी है और आसनबनी में काम करता है। किसी काम से वह चापुड़िया गांव गया था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और कानून अपने हाथ में न लें। अगर किसी संदिग्ध व्यक्ति पर शक हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि किसी निर्दोष को नुकसान न पहुंचे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें