ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

हथियार का रजिस्ट्री कराने आये तीन गार्ड गिरफ्तार, गैरकानूनी तरीके से कर रहे थे ये काम

PATNA: राजधानी पटना के दानापुर में लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी हथियारों की जांच के दौरान शुक्रवार को एक बिल्डर की निजी सुरक्षा में लगे तीन निजी गार्ड को चार लाइसेंसी हथियार के साथ पकड़

हथियार का रजिस्ट्री कराने आये तीन गार्ड गिरफ्तार, गैरकानूनी तरीके से कर रहे थे ये काम
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राजधानी पटना के दानापुर में लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी हथियारों की जांच के दौरान शुक्रवार को एक बिल्डर की निजी सुरक्षा में लगे तीन निजी गार्ड को चार लाइसेंसी हथियार के साथ पकड़ा गया है। जिसके बाद सभी के हथियार को जब्त कर लिया गया है। इतना ही नहीं सभी के लाइसेंस को रद्द करने की कार्रवाई चल रही है। दानापुर अवर निबंधन के प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया गया है। 


वहीं, डीएम चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर इसकी कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि सरकारी कार्यालयोंमें हथियार के साथ आने वालों पर पैनी नजर रखे। शुक्रवार को दानापुर रजिस्ट्री कार्यालय में बिल्डर पवन कुमार तीन निजी गार्ड के साथ रजिस्ट्री करवाने पहुंचे। इसकी जानकारी अवर निबंधन ने दानापुर के अनुमंडल पदाधिकारी को दे दी। अनुमंडल पदाधिकारी रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए और सभी निजी गार्डों को हिरासत में लेकर दानापुर थाना ले आये। 


बता दें कि जांच के दौरान पता चला कि एक हथियार का लाइसेंस देवेंद्रपाल सिंह, अमृतसर ले नाम से जारी किया गया है। इसका इस्तेमाल अंगरक्षक के तौर पर किया जा रहा है। जबकि पंजाब निवासी अमरजीत सिंह का लाइसेंस जिला तक ही सीमित है। वहीं दूसरे पिस्टल का लाइसेंस कैमूर जिला बढ़वान कला निवासी विगाऊ सिंह के नाम पर है। फिलहाल तीनो गार्डों को हिरासत में ले लिया गया है। और आगे की करवाई की जा रही है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें