ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

हाजीपुर में सीमेंट कारोबारी को अपराधियों ने बनाया निशाना, 6 लाख से ज्यादा की लूट

HAJIPUR : बिहार में लगातार अपराधियों का दुस्साहस चरम पर देखने को मिल रहा है। हाजीपुर से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है, जहां एक कारोबारी को अपराधियों ने निशाना बनाया है। पटना क

हाजीपुर में सीमेंट कारोबारी को अपराधियों ने बनाया निशाना, 6 लाख से ज्यादा की लूट
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAJIPUR : बिहार में लगातार अपराधियों का दुस्साहस चरम पर देखने को मिल रहा है। हाजीपुर से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है, जहां एक कारोबारी को अपराधियों ने निशाना बनाया है। पटना के रहने वाले सीमेंट और सरिया के कारोबारी के कलेक्शन एजेंट को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए छह लाख से ज्यादा की रकम लूट ली है। बताया जा रहा है कि एक सरिया और सीमेंट कारोबारी के कलेक्शन एजेंट से अपराधियों ने 6 लाख 48 हजार लूट लिए।


घटना हाजीपुर नगर थाना इलाके के नखास चौक की है। घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक पटना के एक कारोबारी का कलेक्शन एजेंट रकम वसूल कर लौट रहा था, इसी दौरान अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। यह कलेक्शन एजेंट पटना से सोनपुर गया हुआ था। 


कलेक्शन के दौरान एजेंट एक सरिया दुकानदार के पास गया था। उसने अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी जिसकी डिक्की में रकम थी। लेकिन तभी अपराधी आए और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। कलेक्शन एजेंट ने अपराधी को रोकना भी चाहा लेकिन उसने अपना शर्ट ऊपर कर हथियार दिखाकर डरा दिया। इसके बाद अपराधी बाइक और रकम लेकर फरार हो गया। बाद में कलेक्शन एजेंट ने नगर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें