ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

गाड़ी चेकिंग के दौरान विवाद, उत्पाद विभाग की टीम पर हमले में एसआई और जवान घायल

JAMUI : खबर जमुई जिले से जहां गाड़ी चेकिंग के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है. असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम को निशाना बनाया, जिसमें एक एसआई समेत दो जवान घायल हो गए हैं. उन्हें इल

गाड़ी चेकिंग के दौरान विवाद, उत्पाद विभाग की टीम पर हमले में एसआई और जवान घायल
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI : खबर जमुई जिले से जहां गाड़ी चेकिंग के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है. असामाजिक तत्वों ने उत्पाद विभाग की टीम को निशाना बनाया, जिसमें एक एसआई समेत दो जवान घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग की टीम जमुई खैरा मेन रोड पर गाड़ी चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान एक कार को उत्पाद विभाग की टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर कार को रोकने की वजाय  उसे लेकर भागने लगा. उत्पाद विभाग की टीम ने उसका पीछा किया और थोड़ी दूर आगे जाकर कार को उत्पाद विभाग की टीम ने रोक लिया, लेकिन वहां कुछ स्थानीय युवक के जमा हो गए और पुलिस के साथ ही उनका विवाद शुरू हो गया.

उत्पाद विभाग की टीम को इन लोगों ने निशाना बनाया. इस घटना में एसआई दिलदार अंसारी और सिपाही नीरज कुमार घायल हो गए. इस पूरे बवाल के बाद जमुई खैरा मार्ग पर जाम लग गया .तालाब चौक के पास घंटों जाम की स्थिति बनी रही.घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस वहां पहुंची और किसी तरह हालात को काबू में किया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें