ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

दिनदहाड़े 20 लाख की लूट से हड़कंप, कस्टमर बनकर बैंक आए बदमाशों ने की लूटपाट

DUMKA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की उपराजधानी दुमका से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। ग्राहक बनकर पांच की संख्या में बैंक में आए बदमाशों ने

दिनदहाड़े 20 लाख की लूट से हड़कंप, कस्टमर बनकर बैंक आए बदमाशों ने की लूटपाट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DUMKA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की उपराजधानी दुमका से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। ग्राहक बनकर पांच की संख्या में बैंक में आए बदमाशों ने 19 से 20 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक की शाखा की है। 


जानकारी के मुताबिक, हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित इंडियन बैंक की शाखा खुलने के बाद ग्राहक और बैंककर्मी देन-देन के काम में लगे थे, तभी पांच नकाबपोश बदमाश बैंक में ग्राहक बनकर घुसे और सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया और इसके बाद बैंक में जमकर लूटपाट की। करीब 20 लाख रुपए लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


बैंककर्मियों द्वारा तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। स्थानीय थाना की पुलिस के साथ साथ जिला पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ली है। फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें