CHAPRA: खबर छपरा की है, जहां अपराधियों का आतंक बढ़ता ही जा रही है। अपराधियों ने गुरुवार यानि आज सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक के सिर में गोली मारी है। गोली लगते ही युवक नीचे गिर गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगो ने उसे अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
इस घटना की सुचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है। फिलहाल, पुलिस इस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।





