ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

दहेज में भैंस नहीं मिलने पर नवविवाहिता की कर दी पिटाई, बहन को मायके ले जाने आये भाई को भी नहीं छोड़ा

ARRAH: खबर भोजपुर जिले की है, जहां दहेज नहीं देने पर एक बार फिर देश की बेटी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। ससुराल वालों महिला को पीट-पीटकर अदमरा कर दिया। वहीं जब महिला का भाई उस

दहेज में भैंस नहीं मिलने पर नवविवाहिता की कर दी पिटाई, बहन को मायके ले जाने आये भाई को भी नहीं छोड़ा
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARRAH: खबर भोजपुर जिले की है, जहां दहेज नहीं देने पर एक बार फिर देश की बेटी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। ससुराल वालों महिला को पीट-पीटकर अदमरा कर दिया। वहीं जब महिला का भाई उसे विदा कराने आया तो ससुराल वालों ने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। उनके हिम्मत इतने बुलंद थे की मौके पर पहुंची पुलिस तक को नहीं बक्शा और उनपर भी हमला कर दिया। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी की इलाज चल रही है। 


यह मामला जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के डेरा गांव की है। बहू चांदनी कुमारी ने बताया कि उसकी शादी साले 2019 में 11 जून को कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गणेश राय के बेटे अजय राय उर्फ सुगा राय के साथ हुई थी। इसी साल 28 अप्रैल को उसका गवना करने के बाद ससुराल वाले उसे ले आए। ससुराल आने के बाद दूसरे दिन से ही उसके पति ने एक लाख रुपये, एक मोबाइल, एक सोने का चैन और एक भैंस की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने के बाद महिला को ससुराल वाले पीटने लगे। 


वहीं, इसकी सुचना महिला ने अपने मायके वालों को दी। भाई अपनी बहन के ससुराल गुंडी जय लाल के डेरा गांव पहुंचा और अपनी बहन को वापस घर लाने लगा। तभी उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद महिला के भाई ने इसकी शिकायत कृष्णागढ़ थाना में की। सुचना मिलते ही जब कृष्णागढ़ थाना में पदस्थापित ASI उमेश कुमार मंडल पहुंचे तो ससुराल वालों ने उस एएसआई की भी जमकर धुनाई कर दी। जिससे ASI उमेश कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। 


इस घटना की सूचना मिलते ही कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज अरविंद कुमार समेत अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जख्मी ASI को सरैया बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं महिला और उसके भाई महकमपुर बारा गांव निवासी यदुनाथ राय को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें