ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

चॉकलेट खाने से बच्चे की मौत, पिता ने पड़ोसी महिला पर लगाया हत्या का आरोप

BHOJPUR: भोजपुर से इस वक़्त हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चॉकलेट खाने से एक बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोस के किराना दुकानदार की मां ने बच्चे को चॉकलेट दी थी, जिस

चॉकलेट खाने से बच्चे की मौत, पिता ने पड़ोसी महिला पर लगाया हत्या का आरोप
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHOJPUR: भोजपुर से इस वक़्त हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां चॉकलेट खाने से एक बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोस के किराना दुकानदार की मां ने बच्चे को चॉकलेट दी थी, जिसके खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। 


पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्चों में विवाद हुआ था। यह मामला जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव का है। जहां गुरुवार की शाम संतोष साह के 7वीं के छात्र शुभम की चॉकलेट खाने से मौत हो गई। तबीयत बिगड़ता देख परिजनों ने उसे आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


पड़ोसी महिला पर लगा आरोप

मृतक के पिता संतोष साह ने गांव के ही एक किराना दुकानदार की मां पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गांव में ही संतोष के बच्चे और उनके बच्चों के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। उसी विवाद को लेकर दुश्मनी निकालने की नीयत से किराना दुकानदार की मां ने उनके बेटे शुभम कुमार को फुसलाकर चॉकलेट दे दी। जिसके बाद वह  चॉकलेट खाते हुए घर आया। तभी उसकी तबीयत धीरे–धीरे बिगड़ने लगी। शुभम ने बताया कि यह चॉकलेट सुदामा साह की मां ने दिया है। जब वह उसके दुकान पर गए तो वह दुकान बंदकर छत पर भाग गया। 


पिता ने करवाया पोस्टमार्टम

वहीं बेटे की मौत के बाद भी परिजनों बे उसे आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता संतोष साह ने गांव के ही किराना दुकानदार सुदामा साह की मां पर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है। शुभम अपने दो बहन खुशबू 14 वर्षीय, दुर्गा कुमारी 10 वर्षीय, में इकलौते था। इस घटना के बाद इकलौते बेटे के खोने के बाद मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें