Hindi News / crime / Bihar News: बिहार का चपरासी भी 'करोड़पति, पत्नी के नाम पर 34 प्रॉपर्टी...थार...

Bihar News: बिहार का चपरासी भी 'करोड़पति, पत्नी के नाम पर 34 प्रॉपर्टी...थार से लेकर 3 महंगी गाड़ियां

भोजपुर में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के कार्यालय परिचारी शिवानंद कुमार सिंह के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। पत्नी के नाम 34 अचल संपत्तियां, तीन वाहन और करोड़ों की संपत्ति

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jul 23, 2026, 5:10:49 PM

Bihar Vigilance Bureau, Peon Crorepati, Shivanand Kumar Singh, Disproportionate Assets Case, Bhojpur News, Garhani Animal Hospital, Chandni Singh Property, Bihar Corruption News, Vigilance Raid Bihar,

- फ़ोटो self

Bihar News: बिहार सरकार के एक कार्यालय परिचारी (चपरासी) के पास करोड़ों की संपत्ति का पता चला है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 20 जुलाई को कार्यालय परिचारी शिवानंद कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है.

 शिवानंद कुमार सिंह प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय भोजपुर के गड़हनी अंचल में पदस्थापित हैं. इनके खिलाफ आय से एक करोड़ 6 लाख 62700 अधिक अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है.

कार्यालय परिचारी की पत्नी चांदनी सिंह के नाम से 34 अचल संपत्तियां पाई गई हैं. जिसका मूल्य एक करोड़ 11 लख रुपए है. साथ ही तीन गाड़ियां भी पत्नी के नाम पर है . निगरानी कोर्ट से तलाशी वारंट मिलने के बाद शिवानंद कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर तलाशी ली गई. जिसमें जमीन एग्रीमेंट के तीन कागजात, 15 जमीन के डीड, 12 जमीन का विक्रय डीड, एक मॉर्टगेज डीड, पांच विभिन्न बैंकों के अकाउंट एक महिंद्रा थार जप्त किया गया है.