ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

भ्रष्टाचार पर नकेल, पूर्व डीटीओ के खिलाफ चार्जशीट

PATNA : नीतीश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इसी कड़ी में एक पूर्व डीटीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार के

भ्रष्टाचार पर नकेल, पूर्व डीटीओ के खिलाफ चार्जशीट
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नीतीश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इसी कड़ी में एक पूर्व डीटीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में चार्जशीट दायर की गई है। विजलेंस ने बुधवार को कैमूर के पूर्व जिला परिवहन पदाधिकारी अनिमेष कुमार और उसकी पत्नी माला सिंह के ऊपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में पटना निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दायर किया है। इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो आय से अधिक संपति का एक मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही थी।


मिली जानकारी के मुताबिक विजलेंस ने इस मामले में आईपीसी की धारा भी लगायी है। निगरानी ब्यूरो ने अपनी जांच में पाया कि कैमूर के पूर्व डीटीओ अनिमेष कुमार ने अपने पद का जमकर दुरुपयोग करते हुए साल 1996 से लेकर 2016 तक अपने और अपनी पत्नी के नाम एक करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की अवैध चल और अचल संपति बनाई।


विजलेंस ब्यूरो की जांच के।मुताबिक दिल्ली के नोएडा में दो फ्लैट और द्वारिका में एक फ्लैट समेत बैंक के अलग–अलग बैंक अकाउंट में यह अवैध रकम जमा की गयी है। विजलेंस ब्यूरो ने यह चार्जशीट पटना के निगरानी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मनीष द्विवदी की कोर्ट में दायर की है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें