ब्रेकिंग
अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश

बेगूसराय एसपी ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड, लापरवाही की मिली सजा

BEGUSARAI : बेगूसराय में लूटपाट और हत्याकांड की बड़ी वारदात के बीच बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने एक्शन में आते हुए फुलवरिया थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार को सस्पेंड कर दिया है। थान

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में लूटपाट और हत्याकांड की बड़ी वारदात के बीच बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने एक्शन में आते हुए फुलवरिया थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार को सस्पेंड कर दिया है। थानाध्यक्ष पर स्थानीय लोगों ने लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाते हुए डेडबॉडी के साथ सड़क जाम कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया था।


अपराधियों ने दिनदहाड़े कपड़ा कारोबारी पिता और बेटे को गोली मार दी थी जिससे घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई थी घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी चौक के पास की थी।इसके बाद गुस्साए लोगों ने डेडबॉडी को सड़क पर रखकर फुलवरिया थाने के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष के लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हुई है।  इस पूरे मामले पर एसपी अवकाश कुमार ने तुरंत एक्शन लेते हुए फुलवरिया थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार को सस्पेंड कर दिया। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि लापरवाही के कारण फुलवरिया थाना अध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया गया है।


बता दें कि पिता और बेटे दोनों दुकान पर बैठे हुए थे। इस दौरान ही लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। जिससे बेटे सौरभ कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता भूषण प्रसाद साह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।मृतक कपड़ा कारोबारी सौरभ कुमार जो कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड के रहने वाले थे। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें