ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार: नशे में धूत युवक का हॉस्पिटल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बोला... पीने वाला को कोई रोकेगा, दुनिया पीकर झूम रहा है

BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी हुए कई साल बीत गए हैं पर अब भी शराबियों का हाई वोल्टेज ड्रामा जहां-तहां देखने को मिलता ही रहता है. ताजा मामला बेगूसराय सदर अस्पताल में बीती रात उस वक्

बिहार: नशे में धूत युवक का हॉस्पिटल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बोला... पीने वाला को कोई रोकेगा, दुनिया पीकर झूम रहा है
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बिहार में शराबबंदी हुए कई साल बीत गए हैं पर अब भी शराबियों का हाई वोल्टेज ड्रामा जहां-तहां देखने को मिलता ही रहता है. ताजा मामला बेगूसराय सदर अस्पताल में बीती रात उस वक्त सामने आया जब एक शराबी करीब आधे घंटे तक सदर अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहा था. 


लोहिया नगर ओपी क्षेत्र के पन्हास निवासी कौशल सिंह के रूप में उसकी पहचान हुई है. बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम कौशल सिंह का अपने पड़ोसियों से जमीन विवाद में मारपीट की घटना हो गई थी. जिसके बाद वह शराब के नशे में लड़ाई लड़ते हुए मारपीट की घटना के बाद इसकी शिकायत करने लोहिया नगर ओपी पहुंच गया. जहां लोहिया नगर ओपी पर भी शराबी ने करीब 1 घंटे तक खूब हंगामा मचाया. जिसके बाद पुलिस ने उसे शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लेकर आई.


हॉस्पिटल में भी शख्स पुलिस के साथ हाथपाई की कोशिश करता रहा. इस दौरान मीडिया के कैमरे पर वह हल्ला गुल्ला के साथ-साथ कभी-कभी रोने भी लगता था. काफी शोर-शराबे के बाद जब शराबी का मेडिकल चेकअप कराने के लिए तैयार नहीं था. तो चिकित्सक ने उसे समझा बुझाकर किसी तरह उसका मेडिकल टेस्ट किया. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. शराबी ने बताया कि वह करीब 1 हफ्ते पहले ही शराब पीने के आरोप में जेल से बाहर आया था. इसीलिए वह अब जेल नहीं जाना चाहता है, कह कर वह फूट-फूट कर रोता रहा. फिलहाल पुलिस कागजी कार्रवाई कर मेडिकल टेस्ट करा शराबी को थाने ले गई है.

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें