ब्रेकिंग
पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेपटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूलीहस्ताक्षर असली है या नकली? सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे पर लालू के करीबी ने उठाए गंभीर सवालEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में झारखंड पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, शराब माफिया ने फोड़ दी आंख, बोले- बहुत परेशान कर रखा था

BANKA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब के अवैध कारोबार के बीच जो कोई भी आ रहा है उसे अपना निशाना बना रहे हैं

बिहार में झारखंड पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, शराब माफिया ने फोड़ दी आंख, बोले- बहुत परेशान कर रखा था
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BANKA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब के अवैध कारोबार के बीच जो कोई भी आ रहा है उसे अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बांका से सामने आया है, जहां शराब के अवैध कारोबार के आड़े आ रहा झारखंड पुलिस के एक जवान को न सिर्फ बुरी तरह से पीटा बल्कि नुकीले हथियार से उसकी एक आंख भी फोड़ दी।


दरअसल, बांका के अमरपुर के महागामा गांव निवासी झारखंड पुलिस का जवान लखपति कुछ दिन पहले ही गांव आए थे। शुक्रवार की रात लखपति अपनी पत्नी रीमा के साथ घर के बाहर बैठे थे, तभी गांव के ही मिथिलेश शर्मा और उसके बेटे रोहित कुमार और छोटू कुमार ने लखपति पर हमला कर दिया। पहले तो आरोपियों ने लखपति के साथ मारपीट की और फिर नुकीले औजार से उसकी एक आंख पर वार दिया, जिससे उसकी आंख फूट गई। जाते जाते आरोपी कह गए कि बहुत परेशान कर रखा था।


खून से लथपथ घायल जवान के इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया था, जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर से पटना और पटना से घायल जवान को चेन्नई रेफर कर दिया गया है। पीड़ित जवान की पत्नी के मुताबिक सभी आरोपी शराब का कारोबार करते हैं और लखपति उनसे शराब के कारोबार को बंद करने की बात कहते थे। जिसको लेकर उनमें नाराजगी थी। पीड़ित की पत्नी ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें