ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

अपराधी ने जेल से निकलते ही घटना को दिया अंजाम, पहले की थी ससुर की हत्‍या अब बहू को बनाया निशाना

ARRAH: खबर भोजपुर जिले की है, जहां गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव में केस उठाने के विवाद को लेकर अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी है। गोली महिला के बाएं पैर में लगी है,

अपराधी ने जेल से निकलते ही घटना को दिया अंजाम, पहले की थी ससुर की हत्‍या अब बहू को बनाया निशाना
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARRAH: खबर भोजपुर जिले की है, जहां गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव में केस उठाने के विवाद को लेकर अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी है। गोली महिला के बाएं पैर में लगी है, जिससे वो संभीर रूप से घायल ही गई है। महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जाता है कि जख्मी महिला 40 वर्षीय रीमा देवी गजराजगंज ओपी अंतर्गत कारीसाथ गांव वार्ड नंबर आठ निवासी अशोक कुमार सिंह की पत्नी हैं। पीड़ित रीमा देवी की बहू नैना कुमारी ने बताया कि इसी साल 23 मार्च को उनके ससुर रामप्रवेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके के बाद विशाल कुमार सिंह नमक युवक सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी विशाल कुमार पांच दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह लगातार  केस उठाने की धमकी दे रहा है। 


वहीं, मंगलवार की देर रात जब महिला अपने कमरे में सोई हुई थी तभी, विशाल और मृत्युंजय सिंह समेत तीन अन्य लोग उसके घर में घुस आये। और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के दौरान रीमा देवी को गोली लग गई। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इस घटना की सुचना गजराजगंज थाना को दे दी गई है। फिलहाल, पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें