ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Bihar ANM recruitment court decision: बिहार के युवाओं के लिए कोर्ट ने कर दिया रास्ता साफ, अब मिलेंगे 10,600 नियुक्ति पत्र

Bihar ANM recruitment court decision: बिहार में नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 10,600 एएनएम नर्सों को जल्द ही नियुक्ति पत्र मिलने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

 बिहार नर्स बहाली 2025, एएनएम नियुक्ति पत्र, सुप्रीम कोर्ट आदेश, नीतीश कुमार, बिहार स्वास्थ्य विभाग, सरकारी नौकरी बिहार, GNM बहाली बिहार, तकनीकी सेवा आयोग Bihar nurse recruitment 2025, ANM appointment
एएनएम नियुक्ति पत्र
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar ANM recruitment court decision: बिहार में नर्सिंग करने वालों के लिए  बड़ी खबर सामने निकल कर आई है ,(ANM) अभ्यर्थियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने वाला है। उनके लिए बड़ी खुशखबरी आई है | सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग ने 10,600 नर्सों को नियुक्त करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस माह राज्य के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जा सकता है।


गौरतलब है कि जुलाई 2022 में 10,700 पदों पर बहाली के बिभाग के तरफ से विज्ञापन जारी किया गया था और सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसके बाद मामला पटना हाईकोर्ट और उसके बाद  सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया कि 100 याचिकाकर्ताओं के लिए सीटें सुरक्षित रखते हुए बाकी पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की के लिए आदेश दिए |


स्वास्थ्य विभाग 10,600 पदों पर नियुक्ति की योजना बना चुका है। यह भी संभावना है कि पटना में एक सामूहिक कार्यक्रम के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे, हालांकि अभी इसकी अंतिम तिथि तय नहीं हुई है।


बता दे कि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित नर्सों को राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। साथ ही, ग्रेड ए नर्स (GNM) के 11,389 रिक्त पदों पर भी बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन प्राप्त कर रहा है।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें