ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

STET की नई तारीख घोषित, पहली बार ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

PATNA : बड़ी खबर पटना से है, जहां बिहार बिद्यालय परीक्षा समिति ने STET की परीक्षा की नई तिथि की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही कोरोना संकट के इस दौर में पहली बार एसटीईटी की परीक्षा ऑ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बड़ी खबर पटना से है, जहां बिहार बिद्यालय परीक्षा समिति  ने STET की परीक्षा की नई तिथि  की घोषणा कर दी है.  इसके साथ ही कोरोना संकट के इस दौर में पहली बार एसटीईटी की परीक्षा ऑनलाइन मोड में ली जाएगी. 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी की पुनर्परीक्षा 9 से 21 सितंबर के बीच आयोजित करने का फैसला लिया है. बता दें कि एसटीईटी की परीक्षा 28 जनवरी को ली गई थी. इस परीक्षा में कुल 2,47,241 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. लेकिन परीक्षी में धांधली को देखते हुए बोर्ड ने इसे रद्द करने का आदेश जारी कर दिया था.

परीक्षा खत्म होती कई कैंडिडेट ने प्रशनपत्र लीक होने का मामला उठाया था, जिसके बाद एक जांच कमिटी गठित की गई थी. हालांकि कई छात्रों ने इसका जमकर विरोध भी किया था. लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी. 

अब कोरोना संकट  के इस काल में सरकार ने एक बार फिर से परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है. लेकिन इस बार पहली बार ऑनलाइन मोड में परीक्षा ली जाएगी. खबर के मुताबिक ये परीक्षा बेल्ट्रॉन द्वारा आयोजित की जाएगी. बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी बेल्ट्रॉन द्वारा परीक्षा आयोजीत कराने की मंजूरी दे दी है. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें