Hindi News / career / RRB Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 6565 पदों पर...

RRB Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 6565 पदों पर नोटिफिकेशन जारी; इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन पदों पर नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत हजारों पदों पर आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिसके लिए 10वीं पास और आईटीआई धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 18, 2026, 4:35:58 PM

RRB Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 6565 पदों पर नोटिफिकेशन जारी; इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

- फ़ोटो

RRB Technician Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6565 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड-III शामिल हैं।


देशभर के अलग-अलग रेलवे जोनों में होने वाली इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है।


किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पद शामिल हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड ने दोनों पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की हैं।


शैक्षणिक योग्यता

टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल)
उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन विषय में बीएससी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बीई, बीटेक या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं।


टेक्नीशियन ग्रेड-III
उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।


टेक्नीशियन ग्रेड-III (S&T)
इस पद के लिए 10वीं पास के साथ आईटीआई अनिवार्य है। साथ ही फिजिक्स और मैथ्स विषय होना भी जरूरी है।


आयु सीमा
टेक्नीशियन ग्रेड-I के लिए आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।


वेतन
ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 के अनुसार 29,200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
ग्रेड-III के लिए पे लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है।


आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जिसमें से 400 रुपये परीक्षा में शामिल होने पर वापस कर दिए जाएंगे।
एससी, एसटी, महिला, ईबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है, जो परीक्षा में शामिल होने पर पूरा रिफंड किया जाएगा।


चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिर दस्तावेज सत्यापन और अंत में मेडिकल जांच शामिल होगी।

रेलवे ने उम्मीदवारों को आवेदन भरते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। सभी जानकारी 10वीं के प्रमाणपत्र से मेल खाना जरूरी है और आधार लिंक करना अनिवार्य है।

एक से अधिक आवेदन करने पर फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।

यह भर्ती 10वीं पास और आईटीआई धारकों के लिए रेलवे में नौकरी पाने का बड़ा अवसर मानी जा रही है।