ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच

बिहार में कई सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर खतरा, सिर्फ कोर्ट स्टे वाले ही बच पाएंगे

PATNA : बिहार में अब अप्रशिक्षित शिक्षकों की नौकरी जाने वाली है. सरकार ने अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों को हटाने का फैसला लिया है. ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब एक हजार है. फिलहाल व

बिहार में कई सरकारी शिक्षकों की नौकरी पर खतरा, सिर्फ कोर्ट स्टे वाले ही बच पाएंगे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में अब अप्रशिक्षित शिक्षकों की नौकरी जाने वाली है. सरकार ने अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों को हटाने का फैसला लिया है. ऐसे शिक्षकों की संख्या करीब एक हजार है. फिलहाल वैसे अप्रशिक्षित शिक्षकों की सेवा बची रहेगी जो पटना हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश से आच्छादित हैं. प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ. रणजीत कुमार सिंह की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया गया. इसके साथ ही वैसे शिक्षकों के खिलाफ भी अब कार्रवाई शुरू ही होनी है, जिनके योग्‍यता संबंधी प्रमाणपत्र तय सीमा में विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सके. ऐसे शिक्षकों को अब आखिरी मौका दिया जा सकता है. 


शिक्षा विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, वैसे अप्रशिक्षित शिक्षक, जो 31 मार्च 2019 तक ट्रेनिंग पूरी कर डी.ईएल.एड.की मुख्य परीक्षा या पूरक परीक्षा पास कर लिये हों, उन्हें ही परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि से वेतन भुगतान किया जाए और जो अप्रशिक्षित शिक्षक प्रशिक्षण की योग्यता नहीं रखते हैं उन्हें सेवामुक्त करने की कार्रवाई संबंधित नियोजन इकाई के स्तर से किया जाए. 


शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़े की जांच भी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. ऐसे शिक्षकों के योग्‍यता संबंधी दस्‍तावेज विभाग की ओर से निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किए जाने की समयसीमा खत्‍म हो चुकी है. अब वैसे शिक्षकों की लिस्ट जिलेवार बनाई जा रही है, जिनके दस्‍तावेज विभाग को नहीं मिल पाए हैं. अब ऐसे शिक्षकों को एक आखिरी मौका दिया जा सकता है. इस बार चूकने पर नौकरी जाना तय हो जाएगा. आखिरी मौके के तौर पर इन शिक्षकों को खुद ही अपना प्रमाणपत्र अपलोड करने को कहा जा रहा है. ऐसे शिक्षकों की लिस्ट अलग-अलग जिलों में जारी होनी शुरू हो गई है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें