ब्रेकिंग
किन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंज

बिहार के सरकारी अस्पतालों में 1000 डॉक्टरों की बहाली आज से शुरू, 65 हजार मिलेगी सैलरी

PATNA : बिहार में कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर डॉक्टरों की बहाली का ऐलान किया है जिसके मुताबिक 1000 डॉक्टरों की बहाली सोमवार यानी आज से वॉक इन इंटरव्यू के जर

बिहार के सरकारी अस्पतालों में 1000 डॉक्टरों की बहाली आज से शुरू, 65 हजार मिलेगी सैलरी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर डॉक्टरों की बहाली का ऐलान किया है जिसके मुताबिक 1000 डॉक्टरों की बहाली सोमवार यानी आज से वॉक इन इंटरव्यू के जरिये शुरू होने वाली है. आपको बता दें कि PMCH में 21, तथा NMCH में 25 और राज्य के बाकी सरकारी अस्पतालों में 15-15 डॉक्टरों की बहाली फिलहाल की जाएगी. राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों तथा जिला स्तरीय अस्पतालों में एक साल के लिए यह बहाली की जाएगी. भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास MBBS की डिग्री जरूरी है. डॉक्टरों को 65 हजार रुपए प्रति महीने वेतन दिए जाएंगे. 


मेरिट लिस्ट का निर्धारण MBBS में प्राप्त अंक के आधार पर होगा और विदेश से प्राप्त सभी डिग्री धारकों की MBBS प्राप्तांक की गणना के आधार पर की जाएगी. अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता की प्रति के साथ जिला स्वास्थ्य समिति अथवा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के अधीक्षक के कार्यालय में आना होगा. उम्मीदवारों के आधार पर मेरिट का निर्धारण कर आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए नियोजन किया जाएगा. 


गौरतलब है कि वॉक इन इंटरव्यू की तिथि- 10 मई, 14 मई, 17 मई, 21 मई एवं उसके बाद प्रत्येक सोमवार को निर्धारित की गई है. सरकार ने MBBS अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की सेवा कोविड मरीजों के इलाज के लिए लेने का फैसला किया है. उनकी सेवा टेली मेडिसिन और माइल्ड कोविड केस मरीजों के इलाज के लिए ली जाएगी. उन्हें 15 हजार रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा तथा न्यूनतम 100 दिनों से एक साल की तक कोविड केयर के लिए दी गई सेवा को एक साल की सेवा मानी जाएगी तथा उन्हें नियमित नियुक्ति में अंकों में छूट दी जाएगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें