ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स में सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने शानदार कमबैक किया है. पुष्पांजलि कुमारी ने रैंक 1 हासिल की जबकि तीन छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है.

Bihar Board 10th result 2026
'टॉपर्स फैक्ट्री' का जलवा
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 492 अंक प्राप्त हुए हैं और 98.4 प्रतिशत अंक लेकर उन्होंने राज्य में रैंक 1 हासिल की। यह स्कूल, जिसे अक्सर बिहार बोर्ड के “टॉपर्स की फैक्ट्री” कहा जाता है, लंबे समय बाद टॉप रैंक पर वापस आया है।


सिर्फ पुष्पांजलि ही नहीं, बल्कि इस स्कूल के तीन छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। पुष्पांजलि कुमारी के अलावा अभिनव कुमार और सुरभि सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। सिमुलतला आवासीय विद्यालय हमेशा से बिहार बोर्ड के टॉपर्स देने के लिए जाना जाता रहा है और इस बार भी यह स्कूल सुर्खियों में आ गया है।


सिमुलतला आवासीय विद्यालय का टॉपर्स रिकॉर्ड (2015-2023)

2015 – टॉप 10 में 30 छात्र

2016 – टॉप 10 में 42 छात्र

2017 – सेकेंड और थर्ड टॉपर

2018 – टॉप 10 में 13 छात्र

2019 – टॉप 10 में 16 छात्र

2020 – टॉप 10 में 6 छात्र

2021 – टॉप 10 में 14 छात्र

2022 – टॉप 10 में 5 छात्र

2023 – टॉप 10 में 10 छात्र


इस स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन कई सालों तक शानदार रहा है। साल 2015 में टॉप 10 में कुल 31 छात्रों में से 30 छात्र सिमुलतला स्कूल के थे, जिसमें नीरज रंजन और कुणाल जिज्ञासु ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। 2016 में भी स्कूल ने टॉप 10 में 42 छात्रों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।


साल 2017 में सेकेंड और थर्ड रैंक इसी स्कूल की छात्राओं भाव्या कुमारी (92.8%) और हर्षिता कुमारी (92.4%) को मिली। 2018 में 13 और 2019 में 16 छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई। हालांकि 2020 में सिर्फ 6 छात्र टॉप 10 में आए, लेकिन 2021 और 2022 में क्रमशः 14 और 5 छात्र इस सूची में शामिल हुए। साल 2023 के बाद स्कूल से टॉप रैंक कम आती रही, लेकिन इस बार पुष्पांजलि कुमारी के रैंक 1 के साथ सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने शानदार कमबैक किया है। इस बार टॉप 10 में सिर्फ तीन छात्र शामिल हुए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें