ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

कल आएगा मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

PATNA : बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी की दी गई है. मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक होने वाली है. मैट्रिक परीक्षा के एग्जाम को लेकर बिहार बोर्ड

 कल आएगा मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA :  बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी की दी गई है. मैट्रिक की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक होने वाली है. मैट्रिक परीक्षा के एग्जाम को लेकर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने एक बड़ी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कल यानी कि रविवार को मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो जायेगा, जिसे स्टूडेंट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का एडमिट कार्ड कल जारी कर दिया जायेगा. बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने कहा कि परीक्षार्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट पर कल यानी कि रविवार को अपलोड कर दिया जायेगा. इसी एडमिट कार्ड के जरिये स्टूडेंट्स इंटरनल एसेसमेंट और प्रायोगिक परीक्षा में भी सम्मिलित होंगे. 


हम आपको बता दें कि  इंटरनल एसेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी से 22 जनवरी तक किया जाएगा और वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 17 फ़रवरी से 24 फ़रवरी तक होने वाला है. इस परीक्षा को लेकर डेटशीट पहले ही जारी कर दी गई है. 



माध्यमिक स्तर के शिक्षण संस्थानों के प्रधान समिति की उक्त वेबसाइट पर जाकर अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से कल से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ प्राप्त कराएंगे, ताकि विद्यार्थी इंटरनल एसेसमेंट/ प्रैक्टिकल परीक्षा एवं सैद्धांतिक परीक्षा में सम्मिलित हो सकें और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो. एडमिट कार्ड  डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर- 0612-2232074, 2232257 पर संपर्क किया जा सकता है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें