ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

वैशाली जिले में जगा शर्मा ने अपनी साली से शादी कराने की मांग को लेकर एयरटेल के टावर पर चढ़कर कूदने की धमकी दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

बिहार न्यूज
फिर आया टावर पर चढ़ने का मामला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: आजकल के युवा वर्ग को ना जाने क्या हो गया है, जो बात-बात पर कभी मोबाईल टावर पर चढ़ जा रहे हैं, तो कई हाईटेंशन बिजली के टावर पर ऊंचाई पर जाकर चढ़कर अपनी मांग पूरी कराने की कोशिश करते हैं। उनकी इस गलती से जान भी जा सकती है, लेकिन इसकी परवाह ये लोग नहीं कर रहे हैं। इस तरह का मामला एक के बाद एक सामने आ रहा है। खगड़िया में प्रेमिका के माता-पिता जब शादी के लिए नहीं राजी हुए तब युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने टावर से नीचे उतारा ही था कि वैशाली से भी टावर पर चढ़ने का एक नया मामला सामने आ गया। वैशाली में साली से शादी की जिद्द में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 


आजकल लोग अपनी मांग पूरी करने के लिए शोले फिल्म के वीरू (धर्मेन्द्र) के स्टाइल में कभी मोबाइल टावर तो कभी बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ जा रहे हैं और परिजनों के समक्ष अपनी मांगे रख रहे हैं। यह बात अब आम हो चुकी है। हर एक दो दिन के बाद कोई बसंती के लिए तो कोई वीरू के लिए टावर पर चढ़ जा रहा है। अब तो बसंती भी वीरू के लिए टावर पर चढ़ रही है। उनके ऐसा करने के दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता है, लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल भी हो रहा है। 


कल 6 अप्रैल को हमने आपकों वैशाली के महनार की एक तस्वीर दिखाई थी जिसमें एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद्द पर अड़ गई और मांग पूरी नहीं होने पर 1.32 लाख केवी के हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई। इस टावर पर चढ़ना खतरे से खाली नहीं था, यह जानलेवा कदम लड़की ने प्रेमी के लिए उठा लिया था। ऐसा ही एक और मामला वैशाली जिसे से ही सामने आया है। जहां एक युवक अपनी साली से शादी की जिद पर एक बिजली टावर पर चढ़ गया। उसने टावर से कूदने की धमकी दी, जिसके बाद इलाके में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला और भारी भीड़ जमा हो गई। 


यह घटना चांदपुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर रामराय पंचायत में हुई। युवक की पहचान जगा शर्मा के पुत्र के रूप में हुई है। वह एयरटेल के एक टावर पर चढ़ा था और लगातार अपनी साली से शादी कराने की मांग कर रहा था। सूचना मिलने पर देसरी और चांदपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को नीचे उतारने के लिए घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा। इस घटना के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था, जिसे पुलिस ने शांत किया।


बता दें कि इस तरह का केस लगातार बिहार में देखने को मिल रहा है। हाल ही में मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद में 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वही पूर्वी चंपारण में बॉय फ्रेंड से जबरदस्ती शादी करने के लिए गर्लफ्रेंड बिजली के टावर पर चढ़ गयी और चिल्ला चिल्ला कर कहने लगी कि बाबू मैं सिर्फ तुम्हारी हूं, ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते। वही गोपालगंज में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला था जहां बॉयफ्रेड की रिहाई के लिए मोबाइल के टावर पर लड़की चढ़ गयी थी। कहने लगी थी कि अगर मेरे प्रेमी को नहीं छोड़ा तो मैं टावर से कूद कर अपनी जान दे दूंगी। वही अगला मामला सासाराम का था जब रिटायर एयरपोर्स जवान पेंशन चालू नहीं होने पर हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया था। सुपौल में भी एक मामला सामने आया था जब पिता की डांट से नाराज बेटी 70 फीट मोबाइल टावर पर चढ़ गयी थी।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें