ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

गूगल-पे ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका: यूटिलिटी बिल पेमेंट्स पर अब लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज!

डिजिटल पेमेंट ऐप गूगल-पे के यूजर्स के लिए एक नई परेशानी सामने आई है। अब गूगल-पे से यूटिलिटी बिल भरने के लिए अतिरिक्त चार्ज लगेगा।

google pay charges
google pay charges
© Social Media
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

गूगल पे से यूटिलिटी बिल जैसे गैस सिलेंडर बुकिंग, बिजली बिल भरने, DTH रिचार्ज और फास्टैग रिचार्ज जैसी सेवाओं के लिए पेमेंट करते वक्त उन्हें अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ेगा। यह नया चार्ज 0.5% से लेकर 1% तक होगा, और इसके साथ ही यूजर्स को कन्वीनियंस फीस पर GST भी देना होगा। इस बदलाव के बाद गूगल-पे यूजर्स के लिए लेन-देन की लागत बढ़ने वाली है, जिससे डिजिटल पेमेंट सिस्टम के उपयोगकर्ता परेशान हो सकते हैं।

पहले 2023 में गूगल-पे ने मोबाइल रिचार्ज पर सर्विस चार्ज लेने का ऐलान किया था, जिसके तहत अब मोबाइल रिचार्ज पर यूजर्स को 3 रुपये तक का अतिरिक्त चार्ज देना होता है। इस बार जो नया शुल्क लागू हुआ है, वह पेमेंट के प्रकार और सर्विस के हिसाब से भिन्न होगा, जिसमें डेबिट या क्रेडिट कार्ड से किए गए पेमेंट पर 0.5% से 1% तक की प्लेटफॉर्म फीस चुकानी पड़ेगी।

बता दें कि जनवरी 2025 में गूगल-पे के जरिए 8.26 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ था। हालांकि, इसके बावजूद फोन-पे इस क्षेत्र में अब भी आगे है, जिसने 11.91 लाख करोड़ रुपये के लेन-देन के साथ सबसे बड़ा बाजार हिस्सा हासिल किया है। 

गूगल-पे और अन्य डिजिटल पेमेंट एप्स के लिए यह बदलाव खास अहमियत रखता है, क्योंकि भारत में यूपीआई (UPI) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। फरवरी 2025 में यूपीआई के जरिए 13.92 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ, जो कि जनवरी 2025 में 23.48 लाख करोड़ रुपये था। इस संख्या में 1% से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल जनवरी के मुकाबले इसमें 39% की बढ़ोतरी हुई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें