ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: बिहार में गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, निवेशकों और किसानों के लिए सुनहरा मौका

Bihar News: बिहार सरकार ने गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दी है। किसान और निवेशक अब 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक के अनुदान के साथ नई इकाइयाँ लगाने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने राज्य में गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना हेतु लिए जाने वाले ऑनलाइन आवेदनों की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक किसान और निवेशक अब 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 25 नवंबlर निर्धारित थी।


राज्य सरकार गन्ना खेती और चीनी उद्योग को मजबूती देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत नई गुड़ उत्पादन इकाइयां लगाने पर किसानों और निवेशकों को 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाता है। 


विभाग द्वारा यह मौका कार्यक्रम के सप्तम चरण के तहत दिया जा रहा है। गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार, गुड़ उत्पादन इकाइयों को पूंजीगत लागत का 50% तक अनुदान देने का प्रावधान है। इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट (ccs.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


पेराई क्षमता के आधार पर अनुदान

5 से 20 टन/दिन क्षमता: अधिकतम 6 लाख रुपये

21 से 40 टन/दिन क्षमता: अधिकतम 15 लाख रुपये

41 से 60 टन/दिन क्षमता: अधिकतम 45 लाख रुपये

60 टन/दिन से अधिक क्षमता: अधिकतम 1 करोड़ रुपये


किसानों और ग्रामीण उद्योगों को मिलेगा लाभ

जानकारी के मुताबिक, आवेदन लेने की प्रक्रिया अभी सप्तम चरण में चल रही है। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के ईख अधिकारी या सहायक निदेशक से संपर्क कर सकते हैं। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण उद्योगों को मजबूती देने और राज्य में गन्ना-आधारित इकाइयों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार का यह कदम रोजगार, आर्थिक विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें