ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर

बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

बिहार न्यूज
पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से भीड़तंत्र की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


महुआ थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव वालों ने एक व्यक्ति को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया। आरोप लगाते ही भीड़ उग्र हो गई और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि युवक को तब तक पीटा गया जब तक वह अधमरा नहीं हो गया।


पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार

घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को भीड़ के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस के साथ भी दुर्व्यवहार किया। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को बचाकर अस्पताल पहुंचाया।


युवक की पहचान नहीं हो सकी

महुआ के एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह महुआ अनुमंडल क्षेत्र के चेहराकलां का रहने वाला बताया जा रहा है। होश में आने के बाद ही उसकी स्पष्ट पहचान हो पाएगी।पुलिस ने कहा है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें