ब्रेकिंग
दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव

vaishali express: 200-300 रुपए में सीट बेचते पकड़े गए TTE साहब, वीडियो वायरल; रेलवे ने की कार्रवाई की तैयारी

बिहार से दिल्ली जा रही डाउन 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस एक बार फिर विवादों में है। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात एक डिप्टी टीटीई पर यात्रियों से फाइन के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

vaishali express: 200-300 रुपए में सीट बेचते पकड़े गए TTE साहब, वीडियो वायरल; रेलवे ने की कार्रवाई की तैयारी
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

railway news : बिहार से दिल्ली जाने वाली डाउन 12.558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस में रविवार को ड्यूटी पर तैनात एक डिप्टी टीटीई पर यात्रियों से अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि स्लीपर कोच के अंदर डिप्टी टीटीई यात्रियों से फाइन के नाम पर 100 से 300 रुपये तक की राशि वसूल रहा है। यात्रियों का आरोप है कि यह वसूली बिना किसी वैध रसीद के की गई। जब यात्रियों ने रसीद की मांग की तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।


घटना के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। कुछ यात्रियों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही यात्रियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी संबंधित डिप्टी टीटीई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


यात्रियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। खासकर मजदूर और कमजोर वर्ग के यात्रियों से जबरन वसूली किए जाने के आरोप लगते रहे हैं। कई मामलों में सीटों की कथित खरीद-फरोख्त की भी शिकायतें सामने आती हैं, जिससे वैध टिकट वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। जब इस संबंध में टीटीई से सवाल किया जाता है, तो वे अलग-अलग बहाने बनाकर जिम्मेदारी से बचते नजर आते हैं।


फिलहाल रेलवे प्रशासन ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अब यह देखना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित डिप्टी टीटीई के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे कौन-से ठोस कदम उठाता है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें