ब्रेकिंग
पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

Police Encounter: वैशाली में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, वांछित अपराधी घायल; एक अन्य गिरफ्तार

Police Encounter: हाजीपुर के दिघी कला में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी राजीव माली घायल, PMCH रेफर। एक अन्य गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू।

Police Encounter
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Police Encounter: वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्व गांव में बीती रात वैशाली पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इस दौरान रंगदारी और गोलीबारी के वांछित अपराधी राजीव माली के दाहिने घुटने में गोली लगी, जबकि एक अन्य व्यक्ति प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। घायल अपराधी को इलाज के लिए PMCH, पटना रेफर किया गया है।


हाजीपुर सदर थाना पुलिस और STF को सूचना मिली थी कि रंगदारी और गोलीबारी के एक मामले में वांछित अपराधी राजीव माली दिघी कला पूर्व गांव में छिपा है। गुरुवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में राजीव माली के दाहिने घुटने में गोली लगी, और उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। दूसरा व्यक्ति, दानापुर निवासी प्रमोद कुमार, भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस को इस मुठभेड़ में कोई चोट नहीं आई है।


घायल राजीव माली को प्राथमिक उपचार के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां वैशाली SP ने उससे पूछताछ की। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे PMCH, पटना रेफर कर दिया गया। राजीव माली पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार प्रमोद कुमार का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य साक्ष्य जुटाने में जुटी है। 


रिपोर्ट: मनोज कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें