ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

सुपौल में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की सीधी टक्कर में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य की हालत नाजुक है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
रफ्तार का कहर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SUPAUL: बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सुपौल जिले से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गयी है। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के नेमनमा चौक के पास की है। जहां दो बाइकों की सीधी भीड़ंत में यह हादसा हो गया। 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर तीनों बाइक सवार की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने आ जाने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। वहीं तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सुपौल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। 


सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें बेहतर ईलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घायल युवकों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। सभी युवक 18 से 25 वर्ष उम्र के बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। 


हादसे के पीछे ओवरस्पीडिंग और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें