ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय LIC एजेंट नवीन कुमार सिंह ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने हथियार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार संध्या थाना से महज करीब सौ मीटर पूरब नगर परिषद वार्ड 5 स्थित हाई स्कूल के समीप 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है जिससे हड़कंप मच गया है घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 


मृतक की पहचान नवीन कुमार सिंह (55) के रूप में हुई है। वे पेशे से एलआईसी एजेंट बताए जाते हैं। परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद वे अपने घर के कमरे में अकेले आराम कर रहे थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शाम के समय अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उनके कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा अंदर से बंद रहने के कारण काफी प्रयास के बाद उसे तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देख परिजन स्तब्ध रह गए,नवीन कुमार सिंह खून से लथपथ अवस्था में पड़े थे और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। 


प्राथमिक जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने लाइसेंसी  गन से गर्दन में गोली मारी,जिससे उनके सिर के परखज्जे उड़ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलते ही एसडीपीओ विभाष कुमार के नेतृत्व में सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान एवं थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया है। 


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है ताकि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा सके। वहीं थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें