ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar News: घास लेकर लौट रही नाव में पलटी, एक की मौत, 4 लापता

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़िया पंचायत के बेलापट्टी वार्ड संख्या-1 में मंगलवार शाम एक बड़ा नाव हादसा हो गया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुड़िया पंचायत के बेलापट्टी वार्ड संख्या-1 में मंगलवार शाम एक बड़ा नाव हादसा हो गया। बेलापट्टी स्थित बेंगा धार में घास लेकर लौट रही एक नाव अचानक पलट गई, जिसमें नाव पर सवार करीब 12 लोग नदी में डूब गए। ग्रामीणों की तत्परता से सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 


जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक महिला, संजन देवी (पत्नी मटर मुखिया, निवासी चकला गांव, डहरिया पंचायत, वार्ड संख्या-2, थाना छातापुर) को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, नाव पर 10 महिलाएं और 2 पुरुष नाविक सवार थे। सभी लोग नदी पार कर घास लेने गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। नाव पर सवार महिलाओं में गौरी देवी, सरिता देवी, अवधि देवी, ममता देवी, रीमा कुमारी, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, अनिता देवी, पथरी देवी, संजन देवी (मृतका) और मंजू देवी शामिल थीं।


फिलहाल 4 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल त्रिवेणीगंज, छातापुर और जदिया थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित है, लेकिन यह त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मौके पर त्रिवेणीगंज, जदिया और छातापुर थानों की पुलिस पहुंच चुकी है।


एसडीएम ने बताया कि नाव पर कुल 12 लोग सवार थे, जिनमें से 7 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, 1 महिला की मौत हो चुकी है और 4 लोग अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें