ब्रेकिंग
अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिलBihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान

शिवहर के चिरैया गांव से लापता 12 वर्षीय शुभम कुमार सिंह को पुरनहिया पुलिस ने एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। बच्चे के मिलने से परिजन काफी खुश हैं। उन्होंने बच्चे को गले से लगा लिया।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SHEOHAR: बिहार में बच्चा चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। यही कारण है कि पुलिस ने एक घंटे के भीतर गायब बच्चे को ढूंढ निकाला है। शिवहर पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली कि एक बच्चा गायब हो गया है।


पुलिस तुरन्त हरकत में आई और महज एक घण्टा के अंदर लापता बच्चा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. पुरनहिया थाना क्षेत्र के चिरैया गांव निवासी रत्नेश कुमार सिंह के 12 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार सिंह के लापता होने का मामला थाने में दर्ज कराया था. 


जहां सूचना मिलते ही पुरनहिया थाना अध्यक्ष प्रेमजीत सिंह ने विशेष जांच अभियान चलाया और सक्रियता दिखाते हुए महज एक घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. इसके बाद बच्चे को उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया है. इस त्वरित कार्रवाई को लेकर पूरे जिले में पुलिस के कार्यों की सराहना की जा रही है. 


बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस द्वारा लगातार ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आम जनता का विश्वास मजबूत हो रहा है। पुलिस कितनी सक्रिय है यह आज शिवहर में देखने को मिला। 

शिवहर, समीर कुमार झा

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें