ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति

शिवहर के पिपराही प्रखंड में नवविवाहिता ने कथित तौर पर सो रहे पति पर खौलता सरसों तेल फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
बहू पर ससुर ने लगाया गंभीर आरोप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SHEOHAR:बिहार के शिवहर जिले से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है, आप भी जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। निकाह के एक महीने के अंदर पत्नी ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पति अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है।


घटना शिवहर-पिपराही प्रखंड के मीनापुर बलहा की हैं जहां निकाह के एक महीने बाद ही एक नवविवाहिता ने अपने पति को जिंदा जलाने की कोशिश की। 5 लीटर गैलेन में रखे सरसों तेल को कराही में खौलाया और उसे जग में लेकर सो रहे पति के चेहरे पर फेंक दिया। 


खौलता हुआ तेज चेहरे पर गिरने के बाद पति जोर-जोर से चिखने चिल्लाने लगा और फूट-फूटकर रोने लगा। उसकी चीखने चिल्लान की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत को देखकर डॉक्टर और अस्पताल कर्मी भी हैरान रह गये।


उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया है और वह अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। एक पत्नी द्वारा इस तरह का कदम उठाये जाने की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इलाके में इस घटना से सनसनी फैली हुई है।


 बताया जाता है कि मीनापुर पंचायत के बलहा के वार्ड–03 निवासी 25 वर्षीय मुन्ना साह बुधवार की दोपहर अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान उनकी पत्नी अफसारा खातून ने कथित तौर पर रसोई में तेल गर्म कर उनके शरीर पर उड़ेल दिया। अचानक तेज जलन से मुन्ना साह चीखते हुए उठे, लेकिन तब तक उनका शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वही डॉक्टर ने उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।


 मुन्ना साह पेशे से राजमिस्त्री हैं और पूर्व में हैदराबाद में कार्यरत थे। हाल ही में वे घर लौटे थे। उनका निकाह 12 जनवरी 2026 को पिपराही प्रखंड के बसहिया गांव निवासी अफसारा खातून से धूमधाम से हुआ था। शादी के एक महीने बाद इस प्रकार की वारदात ने सबको हैरान कर दिया। पीड़ित के पिता नाजिर साह ने रोते हुए बताया कि बहू उनके बेटे को पसंद नहीं करती थी और उससे दूरी बनाकर रखती थी। उनका आरोप है कि अफसारा खातून मुन्ना के साथ वैवाहिक संबंध बनाने से भी वह इनकार करती थी। 


उनका कहना है कि सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है। बेटे की हत्या की कोशिश बहू ने की है। घटना की सूचना मिलते ही पिपराही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 


पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आरोपित महिला से पूछताछ की जा रही है। चिकित्सकों की रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग इस बात को लेकर स्तब्ध हैं कि आखिर शादी के कुछ ही दिनों बाद ऐसा खौफनाक कदम बीवी ने क्यों उठाया? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें