ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

सारण SSP को मिला प्रमोशन, DIG बने डॉ.कुमार आशीष

बिहार सरकार ने नए साल से पहले IPS अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सारण SSP डॉ. कुमार आशीष को DIG बनाया गया, जबकि 22 SP रैंक अधिकारियों को DIG और 8 DIG को IG पद पर प्रोन्नति मिली।

bihar
नए साल से पहले बड़ा तोहफा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SARAN: बिहार सरकार ने राज्य के आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन की घोषणा की है। इसमें एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन को डीजी रैंक में प्रोन्नत किया गया है। इसके अलावा 8 डीआईजी को आईजी रैंक में और 22 एसपी रैंक के अधिकारियों को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है।


बिहार सरकार ने नए साल से पहले पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रमोशन दिया है। सारण SSP डॉ0 कुमार अशीष को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बनाया गया है। 

जिसमें गृह विभाग ने 22 एसपी रैंक के अधिकारियों को डीआईजी रैंक में पदोन्नत किया गया है। गृह विभाग की अधिसूचना से पुलिस विभाग में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है। जिसमें सारण SSP डॉ0 कुमार अशीष को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नति मिली है।


गृह विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 22 आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया है। ये सभी 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सरकार ने इन्हें प्रमोशन देते हुए डीआईजी बना दिया है। बिहार सरकार ने 2012  बैच के आईपीएस अधिकारी अवकाश कुमार, आनंद कुमार, कुमार आशीष, रवि रंजन कुमार, दीपक रंजन, इमामुल हक मेंगनू, आमिर जावेद, अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, राजीव रंजन-1, राकेश कुमार सिन्हा, अजय कुमार पांडेय, नीरज कुमार सिंह, सुशांत कुमार सरोज, राजीव रंजन-2, रमन कुमार चौधरी, मनोज कुमार तिवारी, शैलेश कुमार सिन्हा, सत्यनारायण कुमार, रमा शंकर राय, सुशील कुमार और दिलनवाज अहमद को डीआईजी में प्रमोशन दे दिया है।

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें