ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियांBihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शनबिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

Bihar News: हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार एम्बुलेंस, पिता का शव लेकर घर लौट रहा बेटा घायल

Bihar News: बिहार के छपरा-सिवान NH-531 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिता का शव लेकर घर लौट रही एंबुलेंस को टक्कर मार दी. इस हादसे में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद चालक और ट्रक चालक फरार हो गए.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता का शव लेकर घर लौट रहे पुत्र की एंबुलेंस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा दाउदपुर थाना क्षेत्र के नंदलाल सिंह कॉलेज से पश्चिम रक्षाब्रह्म के समीप हुआ। 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मृतक का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद शव को दूसरी एंबुलेंस से सिवान जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, सिवान जिले के बररम गांव निवासी छठू प्रसाद का पटना में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके पुत्र अभय कुमार एंबुलेंस से पिता का शव लेकर गांव लौट रहे थे।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर लगते ही एंबुलेंस सड़क किनारे जा लगी। इस हादसे में अभय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।


सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभय कुमार को दाउदपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक और एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालकों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


हादसे के बाद मृतक छठू प्रसाद के शव को दूसरी एंबुलेंस से सिवान भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें