ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: लापरवाही से जच्चा और बच्चा की मौत, आक्रोशित परिजनों ने खुब किया हंगामा

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रसव के दौरान डॉक्टरों की कथित लापरवाही के कारण जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रसव के दौरान डॉक्टरों की कथित लापरवाही के कारण जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। मृतका की पहचान ज्योति कुमारी के रूप में हुई है, जो मुरादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 4 की निवासी थीं।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों और कर्मियों ने प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही बरती। इस लापरवाही के कारण न केवल जच्चा बल्कि बच्चा की भी जान चली गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने नवहट्टा-मुरादपुर सड़क को जाम कर दिया। सड़क करीब दो घंटे तक जाम रही, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। परिजन दोषी डॉक्टरों पर कार्रवाई और न्याय की मांग करते रहे।


सूचना मिलते ही नवहट्टा थाना के पुअनि रोशन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में ऐसी लापरवाही पहले भी हुई है और इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि स्वास्थ्य केंद्रों में आपातकालीन प्रसव प्रबंधन और आवश्यक उपकरणों की कमी को तुरंत दूर करने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन ने मृतक परिवार को राहत देने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारी जल्द ही रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें