ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद

सहरसा पुलिस ने देसी कट्टा, देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के साथ 29 वर्षीय संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी के आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: सहरसा की सदर थाने की पुलिस ने एक अपराधी को देसी कट्टा, देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने दी।


डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि सहरसा नगर निगम के कायस्थ टोला वार्ड नंबर 31 में स्थित अशोक कुमार मिश्रा के मकान में किराएदार के रूप में रह रहा एक युवक अवैध गतिविधियों और शराब बिक्री में संलिप्त है।


सूचना के बाद सदर थाने की टीम ने मकान की विधिवत घेराबंदी की और अंदर प्रवेश किया। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान 29 वर्षीय संदीप कुमार, निवासी विद्यापति नगर वार्ड नंबर 19, सहरसा, के रूप में बताई।


तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे से एक देशी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। सभी बरामद सामान को जप्त कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और पूर्व गतिविधियों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राम राज सिंह और बालेश्वर कुमार के साथ सशस्त्र पुलिस बल भी मौजूद था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें