ब्रेकिंग
जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

सहरसा: नशे में धुत युवक चालू बिजली पोल पर चढ़ा, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान

नशे में धुत युवक की करतूत को देख लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में युवक की ही चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। नशे के खिलाफ भी अभियान चलाने की बात दोहराई है।

bihar
क्या यही शराबबंदी है?
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले अपनी करतूतों से बाज आ रहे हैं। चोरी छीपे शराब बेची जा रही है और शराब की होम डिलीवरी भी बिना डरे की जा रही है। सहरसा में शराब के नशे में धुत होकर एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया। उस वक्त बिजली चालू थी, ग्रामीणों ने बिजली कटवाकर युवक की जान बचाई। इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं।


मामला सहरसा जिले के बनमा ईटहरी प्रखंड के सहुरिया पंचायत स्थित लक्ष्मीनिया गांव की है जहां एक युवक की जान ग्रामीणों की तत्परता से बचाई जा सकी और इस तरह बड़े हादसे को टाला जा सका। बताया जाता है कि युवक अजय सदा लक्ष्मीनिया निवासी नारायण सदा का पुत्र है। नशे की हालत में वह चालू बिजली पोल पर चढ़ गया। बिजली के पोल पर लगे तार में उस वक्त करंट दौड़ रहा था। जिसे देख वहां मौजूद ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। 


ग्रामीणों ने युवक को बचाने की भरपूर कोशिश की। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के दफ्तर में फोन कर इसकी सूचना दी. जिसके बाद आनन-फानन में बिजली काटी गयी और युवक की जान बचाई जा सकी। बिजली कटते ही ग्रामीणों ने युवक को सुरक्षित पोल से नीचे उतारा। नशे में धुत युवक की करतूत को देख लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में युवक की ही चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। नशे के खिलाफ भी अभियान चलाने की बात दोहराई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें