ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: सहरसा के महिषी में पस्तवार चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी, 18 वर्षीय उमा कुमार की मौत, गुड्डू कुमार घायल..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में पस्तवार चौक के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।


रविवार शाम को हुई इस घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है। मृतक की पहचान बीरगंज पंचायत, सहरवा वार्ड नंबर 5 निवासी संतोष मुखिया के 18 वर्षीय पुत्र उमा कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान बीरगंज निवासी 18 वर्षीय गुड्डू कुमार के रूप में हुई है।


मृतक के चाचा ने बताया है कि उमा और गुड्डू रविवार शाम बाइक से घर के लिए सब्जी लेने गए थे। लौटते समय पस्तवार चौक पर पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के कारण सदर अस्पताल रेफर किया गया मगर रास्ते में ही उमा की मौत हो गई, जबकि गुड्डू को सिर और पैर में गंभीर चोटों के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है और इलाज जारी है।


सदर अस्पताल के डॉ. मोहन लाल ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल है। सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक उमा दो भाइयों में सबसे छोटा था।


रिपोर्टर: रितेश

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें