ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल

सासाराम के परसथुआ में स्कूली बच्चों को पटना ले जा रही बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया।

school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

school bus accident Bihar : बिहार के सासाराम से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां परसथूआ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को टूर पर लेकर जा रही एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बस में सवार दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस कैमूर जिला के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए लेकर पटना जा रही थी। बस में कई शिक्षक और छात्र सवार थे। सभी लोग उत्साह के साथ यात्रा पर निकले थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।


घटना रोहतास जिला के परसथूआ इलाके में मोहनिया-आरा पथ पर हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।


इस हादसे में विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय की मौत हो गई। वह कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहर गांव के रहने वाले थे। वहीं दूसरी ओर बीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह भी इस दुर्घटना का शिकार हो गए। पुनीत कुमार सिंह मिर्जापुर जिला के माविहार थाना क्षेत्र के बगहवा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों शिक्षकों की मौत से उनके परिवार और विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है।


हादसे में चार अन्य शिक्षक भी घायल हुए हैं। घायलों में विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह तथा महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल शिक्षकों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


इस दुर्घटना में करीब 10 स्कूली बच्चे भी घायल हो गए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई। हालांकि हादसे के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों में डर और चिंता का माहौल देखा गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश भी शुरू कर दी गई है।


इस दर्दनाक हादसे के बाद विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों की गति नियंत्रण की जरूरत को उजागर करती है। स्कूली बच्चों के साथ यात्रा करने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें