ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

BIHAR: रोहतास में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप

रोहतास के नोखा थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। गला दबाकर हत्या के आरोप के बीच पुलिस ने पति और सास को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

बिहार न्यूज
हिरासत में पति और सास
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ROHTAS:रोहतास के नोखा में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना सिसरता की है जहां 31 साल की महिला की गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप परिजन लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


पुलिस ने मृतका के पति और सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान विपिन चौधरी की पत्नी 31 वर्षीया पूनम देवी के रूप में हुई है। इन दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। घटना शिशिरिता ओपी थाना क्षेत्र के कुड़ी टोला की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 


मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पति और उनकी सास को हिरासत में लिया और दोनों से पूछताछ शुरू की। सीडीपीओ 1 दिलीप कुमार इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले सूचना मिली थी कि एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है लेकिन जब मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई तो कई मामले संदिग्ध प्रतीक हुए।


जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति विपिन चौधरी और मृतका की सास को पूछताछ के लिए थाने लाया। बताया जाता है कि महिला के गले पर निशान पाये गये है। जिससे मामला संदिग्ध दिख रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन हत्या की आशंका जता न्याय की मांग कर रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें