ब्रेकिंग
Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को स्मैक और गांजा की पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया। सूखा नशा के खिलाफ यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर विशेष टीम ने की।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी के पास एक दुकान में छापेमारी कर एक महिला को स्मैक और गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका एवं बंजरिया थाना की पुलिस टीम शामिल रही। 


बताया जाता है कि जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सूखा नशा के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर डीएसपी दिलीप कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया गुमटी के समीप स्थित एक दुकान में अवैध रूप से गांजा और स्मैक की बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी का निर्देश दिया गया।


निर्देश मिलते ही पुलिस टीम ने सिंघिया गुमटी के आसपास स्थित कई दुकानों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध दुकान से गांजा की नौ पुड़िया, लगभग 27 पुड़िया स्मैक तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मौके से एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जो कथित रूप से सूखा नशा के कारोबार में संलिप्त बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में सूखा नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद नशे का सेवन करने वालों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाकर उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है तथा स्थानीय लोगों में नशा कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस की सख्ती को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें