1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Feb 09, 2026, 2:41:14 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Dsp News: ट्रेनिंग के दौरान ही एक ट्रेनी डीएसपी ने कांड कर दिया. गाली-गलौज से लेकर धक्का देने की शिकायत आई. प्रशिक्षु डीएसपी की शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंची. इसके बाद मामले की जांच की गई. जांच के बाद ट्रेनी डीएसपी को सख्त हिदायत दी गई। गृह विभाग ने आरोपी डीएसपी को भविष्य में सचेत रहने को कहा है .
राजगीर में प्रशिक्षण के दौरान हुआ था विवाद
यह विवाद बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षण के दौरान हुई। ट्रेनी डीएसपी ने राजगीर से प्रशिक्षण पाकर फील्ड ट्रेनिंग कर रहे हैं. सरकार ने इन्हें मोतिहारी जिले में तैनात किया है. 67 वीं बैच के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक रिषभ कुमार हैं. जनवरी 2025 में राजगीर अकादमी के परेड ग्राउंड में झंडा उठाने के दौरान विवाद हुआ था.पुलिस मुख्यालय के आईजी ने 2 जुलाई 2025 को गृह विभाग को रिपोर्ट किया था.
आरोपी अधिकारी ने आरोपों को किया था खारिज
पुलिस मुख्यालय की शिकायत में कहा गया था, ट्रेनी डीएसपी ऋषभ कुमार और अनुदेशक संजय पांडेय के बीच 14 जनवरी 2025 को ग्राउंड में झंडा उठाने को लेकर कहा-सुनी, अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था. इसकी रिपोर्ट बाह्य अनुदेशक कमल नारायण सिंह पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा दी गई. सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) ने जांच में पाया कि ऋषभ कुमार एवं अनुदेशक संजय पांडेय ने आपसी विवाद के बाद एक दूसरे को पुश किया था, जो गंभीर अनुशासनहीनता को दर्शाता है . इसके बाद गृह विभाग ने 19 अगस्त 2025 को ट्रेनी डीएसपी से लिखित बचाव अभिकथन की मांग किया था. आरोपी अधिकारी ने 26 अक्टूबर 2025 को जवाब दिया, जिसमें इन आरोपों को अस्वीकार किया गया.
भविष्य में सचेत रहने की हिदायत
इस आलोक में ऋषभ कुमार ट्रेनी डीएसपी के खिलाफ गठित आरोप एवं लिखित बचाव अभिकथन की समीक्षा की गई. इसके बाद आरोपी अधिकारी को इस प्रकार के आचरण की पुनरावृति नहीं करने और भविष्य में सचेत रहने की हिदायत के साथ मामले को खत्म किया है. सरकार ने इन्हें भविष्य में सचेत रहने की हिदायत दी है.